Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
जम्मू-श्रीनगर NH पर केला मोड़ टनल में SSB के 3 वाहन टकराए, 3 जवान हुए घायल
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Saturday, 8 August, 2026
रामबन (जम्मू-कश्मीर) में शनिवार को जम्मू-श्रीनगर नैशनल हाइवे पर केला मोड़ टनल के अंदर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के काफिले के 3 वाहन आपस में टकरा गए जिसमें कम-से-कम 3 जवान घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ।