सेंसेक्स की टॉप 7 कंपनियों का m-cap ₹2.16 लाख करोड़ बढ़ा, जानें किसे हुआ सबसे ज़्यादा फायदा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹2,16,544.29 करोड़ बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और भारती एयरटेल को सबसे ज़्यादा फायदा हुआ जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़, इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम के मार्केट कैप में गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का बाज़ार मूल्यांकन ₹47,363.65 करोड़ बढ़कर ₹19,17,483.71 करोड़ हो गया।
read more at Moneycontrol हिंदी


