काश मैं इनसाइडर होती तो सम्मान मिलता: पंचायत फेम ऐक्ट्रेस संविका ने लिखा इमोशनल पोस्ट
वेब सीरीज़ 'पंचायत' में रिंकी का किरदार निभाने वाली ऐक्ट्रेस संविका ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, "काश मैं एक इनसाइडर होती...या बहुत पावरफुल बैकग्राउंड से होती...तो चीज़ें बहुत आसान होतीं।" उन्होंने आगे लिखा, "इज्ज़त पाने जैसी बुनियादी चीज़ों को लेकर संघर्ष कम होता।" गौरतलब है, संविका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर ऐक्टिंग को अपना करियर चुना था।
read more at X


