Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मिस्र की 7 महीने की गर्भवती फेंसर नाडा हाफिज़ ने पेरिस ओलंपिक्स में जीता अपना मैच

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 30 July, 2024
मिस्र की 26 वर्षीय फेंसर नाडा हाफिज़ ने विमेन्स सेबर इंडिविजुअल इवेंट में अपनी अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी एलिज़ाबेथ टार्टाकोवस्की को हरा दिया है। मैच जीतने के बाद नाडा ने बताया कि वह 7 महीने की गर्भवती हैं। उन्होंने कहा, "पोडियम पर दो नहीं बल्कि तीन खिलाड़ी थे।" हालांकि, इवेंट के टॉप-16 राउंड में वह बाहर हो गईं।
read more at LatestLY