झारखंड में प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं की शर्ट उतरवाए जाने की जांच को लेकर बनाई गई समिति
धनबाद (झारखंड) में एक प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा 10वीं की 80 छात्राओं की शर्ट उतरवाए जाने के मामले की जांच के लिए 9 सदस्यीय समिति गठित की गई है। एक अधिकारी के मुताबिक, समिति के सदस्यों ने रविवार को स्कूल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ न हो इसलिए प्रधानाचार्य के कक्ष को सील कर दिया है।
read more at इंडिया टीवी


