बिहार पुलिस का बड़ा फैसला; विरोध प्रदर्शनों में भीड़ पर AK47, इंसास और SLR के इस्तेमाल पर रोक
बिहार पुलिस हेडक्वार्टर ने साफ किया है कि पुलिस अब विधि-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के दौरान असॉल्ट हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगी। डीजीपी विनय कुमार के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने निर्देश जारी किए हैं। एके-47, इंसास और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक व सेमी-ऑटोमेटिक हथियारों का इस्तेमाल केवल उग्रवाद, आतंकवाद और दुर्दांत अपराध से जुड़े मामलों में ही किया जाएगा।
read more at News24 हिंदी


