हिटलर के खिलाफ गुप्त तरीके से अखबार चलाते थे मेरे परनाना: आलिया भट्ट
ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 'द लल्लनटॉप' से बातचीत में कहा है, "मेरी नानी जर्मनी से हैं...हम जानते हैं कि जर्मनी में तब क्या हो रहा था।" उन्होंने कहा, "उनके पिता व मेरे परनाना हिटलर के खिलाफ गुप्त तरीके से अखबार चलाते थे।" आलिया की मां सोनी राज़दान ने पहले कहा था कि उनके दादाजी को कैद कर लिया गया था।


