Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मायावती के खिलाफ सरकारी खज़ाने से हाथी की मूर्ति बनवाने वाला मामला SC ने किया बंद

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 15 January, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका बंद कर दी। यह याचिका उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान सरकारी खज़ाने से करोड़ों रुपए खर्चकर अपनी और अपनी पार्टी के चिह्न हाथी की मूर्तियां बनाने के खिलाफ दाखिल की गई थी। कोर्ट ने 15 साल पहले दाखिल याचिका को पुराना मामला मानते हुए सुनवाई बंद की।
read more at Times Now Navbharat