सबसे छोटी बहन के बारे में बात कर रोने लगीं शिबानी दांडेकर, कहा- चाचा ने गोद लिया था
ऐंकर-मॉडल शिबानी दांडेकर यह बताते हुए रोने लगीं कि उनकी सबसे छोटी बहन अपेक्षा को उनके चाचा व चाची ने गोद लिया था। उन्होंने कहा, "मैं तब 4 साल की थी और अपेक्षा 2 महीने की रही होंगी। घर पर कभी इस बारे में बात नहीं होती थी लेकिन हम जानते थे कि हमारी बहन लंदन में रहती है।"


