Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

करिश्मा कपूर ने बचपन की तस्वीरें शेयर कर बहन करीना कपूर को दी जन्मदिन की बधाई

short by रघुवर झा / on Saturday, 21 September, 2024
अभिनेत्री करीना कपूर के 44वें बर्थडे पर उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर बचपन की तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। एक तस्वीर में करीना अपनी बहन करिश्मा की गोद में बैठी नज़र आ रही हैं। करिश्मा ने लिखा, "4 से 44 तक हमेशा एकसाथ सेलिब्रेट किया है। सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"