'तिलक नहीं लगा सकते, हिजाब पहन सकते हैं' वाले स्टाइल गाइड पर पीयूष बंसल ने दी सफाई
Lenskart के फाउंडर पीयूष बंसल ने स्टोर कर्मचारियों के स्टाइल गाइड में कर्मचारियों को तिलक/बिंदी लगाने से प्रतिबंधित जबकि हिजाब पहनने की अनुमति दिए जाने को लेकर छिड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। पीयूष ने X पर लिखा, "यह हमारे वर्तमान दिशा-निर्देश नहीं दर्शाता...हमारी पॉलिसी में धार्मिक अभिव्यक्ति के किसी रूप पर कोई प्रतिबंध नहीं...हमारी ग्रूमिंग पॉलिसी बदल चुकी है।"
read more at Moneycontrol


