Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

70 वर्षीय 'दादू' ने छत्तीसगढ़ में 45 वर्षीय महिला से की शादी, मोहल्ले वाले बने बाराती

short by खुशी / on Friday, 10 October, 2025
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में गुरुवार को 70-वर्षीय दादू राम गंधर्व नामक बुज़ुर्ग ने 45-वर्षीय आरती त्रिवेदी नामक महिला से शिव मंदिर में शादी कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, बुज़ुर्ग की पत्नी की मौत हो चुकी है जबकि महिला 10-साल पहले पति से अलग हो गई थी। दोनों 1-2 साल से एक-दूसरे को जानते थे व उनकी शादी में पूरा मोहल्ला शामिल हुआ।