Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत ने बांग्लादेश में भगवान राम की प्रतिमा के साथ अभद्रता को लेकर दी प्रतिक्रिया

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 23 June, 2026
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में भगवान राम के अपमान को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा, "भगवान की तस्वीरों के साथ वहां अभद्रता हुई जिसके चलते वहां विरोध प्रदर्शन हुआ है। हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश सरकार वहां चरमपंथियों पर अंकुश लगाएगी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।"