Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में महाकुंभ से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत, खड़े ट्रक में घुस गई थी कार

short by आकांक्षा / on Friday, 21 February, 2025
आरा (बिहार) में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में महाकुंभ स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, तेज़ रफ्तार कार ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी थी और टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार का बोनट व इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।