Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने के बाद MLA हुमायूं कबीर का यू-टर्न, अब बोले- इस्तीफा नहीं दूंगा

short by प्रियंका तिवारी / on Monday, 8 December 2025
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' की शैली वाली मस्जिद की नींव रखने वाले निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर अपने फैसले से पलट गए हैं। उन्होंने अब विधायक पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है जबकि पहले वे 17 दिसंबर को इस्तीफा देने वाले थे। उनका कहना है कि जनता नहीं चाहती कि वे इस्तीफा दें।