फूड क्रेविंग क्यों होती है?
डाइटिशियन डॉ. सोनल सुरेका के मुताबिक, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, हार्मोनल इम्बैलेंस, अनियंत्रित ब्लड शुगर, स्ट्रेस या डिप्रेशन के कारण लोगों को फूड क्रेविंग होती है। उन्होंने कहा, "नींद की कमी, डिहाइड्रेशन और कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट से भी क्रेविंग होती है।" इंटिग्रेटिव हेल्थ कोच डॉ. प्रार्थना शाह ने बताया, "लोगों को नियमित ब्लड टेस्ट करवाने चाहिए।"


