इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत
भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड की टीम को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। इंग्लैंड ने 114 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे भारत ने 15 ओवर में हासिल कर लिया। 2023 में भारतीय टीम ने यह टूर्नामेंट जीता था।
read more at इंडिया टीवी


