Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 86.44 पर हुआ बंद

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 19 March, 2025
बुधवार को रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 86.44 प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाज़ार में रुपया 86.60 पर खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.68 के निचले स्तर को छुआ। पूरे दिन में रुपया उच्चतम स्तर 86.43 पर भी पहुंचा। मंगलवार को रुपया प्रति अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.56 पर बंद हुआ था।
read more at Money control