Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

द. अफ्रीका ने पहले टी20I में भारतीय महिला टीम को हराया, दौरे पर मिली पहली जीत

short by रघुवर झा / on Friday, 5 July, 2024
चेन्नई में शुक्रवार को खेले गए पहले टी20I मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को 12 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 189 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम 177 रन ही बना सकी। इस दौरे पर दक्षिण अफ्रीका की यह पहली जीत है।