खाड़ी देशों में 'धुरंधर' के बैन को लेकर IMPPA ने PM मोदी को लिखा पत्र, की हस्तक्षेप की मांग
इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स असोसिएशन (IMPPA) ने 'धुरंधर' फिल्म के यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों में प्रतिबंध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। असोसिएशन ने कहा कि यह प्रतिबंध अभिव्यक्ति की आज़ादी का दमन है। गौरतलब है कि भारत में 'धुरंधर' सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
read more at Hindustan Times


