NSE के नाम बड़ी उपलब्धि; बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज, Nasdaq को पछाड़ा
NSE दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सूचीबद्ध स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। 20 नवंबर को इसका मार्केट कैप करीब $59.7 बिलियन पहुंच गया। इस तरह NSE ने अमेरिका के नैस्डैक और हांगकांग के HKEX को पीछे छोड़ दिया। नैस्डैक का मार्केट कैप $57.7 बिलियन और HKEX का $58.1 बिलियन है। NSE के शेयर भी 2.18% चढ़कर ₹2,236.10 पर पहुंच गए।
read more at Zee Business


