एक दोस्त को गोद पर बैठाकर बाइक सवार 4 युवकों ने यूपी में किया स्टंट, कटा ₹26500 का चालान
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को एक बाइक पर एक दोस्त को गोद पर बैठाकर 4 युवकों ने जानलेवा स्टंट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यातायात प्रभारी छविराम के अनुसार, युवकों का ₹26,500 का चालान काटा गया है और हिदायत दी गई है कि दोबारा ऐसा होने पर वाहन ज़ब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
read more at ABP न्यूज़


