दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख पठान को मिली ज़मानत, पुलिस पर सरेआम तानी थी पिस्तौल
कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी शाहरुख पठान को 15-दिन की अंतरिम ज़मानत दे दी है। शाहरुख ने पिता के स्वास्थ्य के आधार पर ज़मानत मांगी थी जिसपर कोर्ट ने ₹20,000 के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के ज़मानतदार पर उसे रिहा किया। दंगे के दौरान शाहरुख ने पुलिस पर पिस्तौल तानी थी।
read more at News24 हिंदी


