Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए लॉन्च किया QR टिकट वाला MJQRT

short by श्वेता यादव / on Friday, 13 September, 2024
दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट (एमजेक्यूआरटी) लॉन्च किया है। क्यूआर टिकट का इस्तेमाल करने वाले यात्री अब एमजेक्यूआरटी का इस्तेमाल कर एक से अधिक बार मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे। यात्री इसमें अधिकतम ₹3,000 तक का रिचार्ज कर सकते हैं और इसके लिए यात्रियों को डीएमआरसी के ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।