ट्रेन के डिब्बों के किनारे तिरछी पीली व सफेद पट्टियों का क्या मतलब होता है?
कई ट्रेनों के कुछ डिब्बों के किनारे दरवाज़े के पास तिरछी सफेद पट्टियां बनी होती हैं जो यह दर्शाती हैं कि वह कोच जनरल डिब्बा है। वहीं, डिब्बों पर बनीं पीली पट्टियां दर्शाती हैं कि वह कोच विकलांग यात्रियों या जिन्हें चिकित्सा सहायता की ज़रूरत है, उनके लिए आरक्षित है। इससे उन्हें मदद मिलती है जो पढ़े-लिखे नहीं हैं।
read more at News18 हिंदी


