पाक में स्लो इंटरनेट से वॉट्सऐप तक नहीं चला पा रहे लोग, सरकार ने VPN पर फोड़ा ठीकरा
पाकिस्तान में हाल के दिनों में स्लो इंटरनेट को लेकर लोगों ने शिकायत की है कि वे वॉट्सऐप तक नहीं चला पा रहे हैं। रविवार को आईटी और टेलीकम्युनिकेशन मंत्री शज़ा फातिमा ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के अत्यधिक उपयोग को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया। हालांकि, उन्होंने साइबर सुरक्षा के मद्देनज़र 'सिस्टम को अपग्रेड करने' की बात स्वीकारी है।
read more at इंडिया टीवी


