Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिवाली के अगले दिन देश में ₹62 तक महंगा हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर

short by रौनक राज / on Friday, 1 November, 2024
दिवाली के अगले दिन शुक्रवार को देश में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर ₹62 तक महंगा हो गया। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत बढ़कर ₹1,802, कोलकाता में ₹1,911.50, मुंबई में ₹1,754.50 और चेन्नई में ₹1,964.50 हो गई है। वहीं, बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।