Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के कई ज़िलों में घने व बेहद घने कोहरे का अलर्ट, शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी

short by खुशी / on Saturday, 3 January 2026
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में शनिवार के लिए बेहद घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 9 जनवरी तक प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी इलाकों में घना व बेहद घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है व शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।