Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराणा प्रताप का मुस्लिम सेनापति शेरशाह सूरी का था वंशज, हल्दीघाटी में हुआ था शहीद

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 25 September 2024
मेवाड़ शासक महाराणा प्रताप के सेनापति हकीम खान एक मुसलमान थे और मुगलों के खिलाफ हुए हल्दीघाटी युद्ध में वह शहीद हो गए थे। हकीम अफगान बादशाह शेरशाह सूरी के वंशज थे। दावा है कि युद्ध में सिर के धड़ से अलग होने के बावजूद वह कुछ देर घोड़े पर सवार रहे थे। हल्दीघाटी में उनकी समाधि बनाई गई है।