गोवा में दिसंबर में होगा सनबर्न फेस्टिवल, केवल वैक्सीनेटेड लोगों को जाने की अनुमति
गोवा में सनबर्न फेस्टिवल के आयोजकों ने घोषणा की है कि 28-30 दिसंबर के बीच इस इवेंट का आयोजन होगा और आयोजन में कोविड-19 के खिलाफ 'फुली वैक्सीनेटेड' लोगों को ही आने की अनुमति होगी। पिछले साल फेस्टिवल ऑनलाइन आयोजित किया गया था। गौरतलब है, गोवा में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 574 है।


