Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईडी ने बिहार में पूर्व विधायक गुलाब व आईएएस अफसर संजीव हंस के ठिकानों पर मारी रेड

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 16 July, 2024
ईडी ने मंगलवार सुबह झंझारपुर (बिहार) के पूर्व विधायक गुलाब यादव और आईएएस अधिकारी व ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस के ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी पटना व अन्य शहरों में 12 से अधिक ठिकानों पर की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनी लॉन्डरिंग से जुड़े एक मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है।