यूपी में भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार के लिए सीएम ने घोषित किया ₹2-2 लाख का मुआवज़ा
हाथरस (यूपी) में सत्संग में मची भगदड़ से कम-से-कम 100 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार के लिए ₹2-2 लाख का मुआवज़ा घोषित किया है। उन्होंने घायलों के लिए ₹50,000-₹50,000 मुआवज़ा घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने एडीजी आगरा व कमिश्नर अलीगढ़ को 24 घंटे में घटना की जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।


