केरल में नोरोवायरस के मामलों की हुई पुष्टि, राज्य सरकार ने लोगों से सतर्क रहने को कहा
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने प्रदेशवासियों से नोरोवायरस को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। दरअसल, 2 सप्ताह पहले वायनाड ज़िले में एक पशु चिकित्सा महाविद्यालय के कम-से-कम 13 छात्रों में नोरोवायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जॉर्ज ने कहा, "सुपर क्लोरीनीकरण सहित अन्य निवारक गतिविधियां चल रही हैं...पीने के पानी के स्रोत स्वच्छ होने चाहिए।"
read more at हिन्दुस्तान


