मुझे उनकी सोच दिलचस्प लगी, वह दिल से ऐक्टर हैं: 'फर्ज़ी' के को-ऐक्टर सेतुपति को लेकर शाहिद
अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म 'फर्ज़ी' के को-ऐक्टर विजय सेतुपति को लेकर कहा है, "मुझे उनकी सोच दिलचस्प लगी, वह दिल से एक ऐक्टर हैं।" उन्होंने कहा, "मैं उनके साथ और काम करना चाहता हूं। उनसे सीखने के लिए अब भी बहुत कुछ है, वह एक शानदार कलाकार हैं।" बकौल शाहिद, सेतुपति के साथ काम करना उनका सौभाग्य था।
read more at Bollywood Hungama


