Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

12वीं पास 'देहाती मैडम' बोलती हैं फर्राटेदार अंग्रेज़ी, यूट्यूब पर हैं लाखों सब्सक्राइबर

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 6 March 2025
कौशांबी (उत्तर प्रदेश) की 12वीं कक्षा पास यशोदा लोधी फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलती हैं और यूट्यूब पर 'इंग्लिश विद देहाती मैडम' चैनल से लोगों को इंग्लिश बोलना सिखाती हैं। उन्होंने 2022 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था जिस पर अब उनके 3.8 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें अभिनेता राजकुमार राव के हाथों से पुरस्कार भी मिल चुका है।
read more at Instagram