Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में जर्जर मकानों के वासियों को मिलेगा ₹20000 किराया, अस्थाई ठिकानों का होगा इंतज़ाम

short by Vipranshu / on Thursday, 5 June, 2025
मुंबई में महाराष्ट्र हाउसिंग ऐंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएचएडीए) ने मानसून से पहले खतरनाक घोषित की गईं 96 इमारतों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए योजना बनाई है। इसके तहत इनमें रहने वालों के लिए अस्थाई निवास का इंतज़ाम किया जाएगा या खुद के लिए अस्थाई निवास ढूंढ़ने वालों को ₹20,000 प्रतिमाह किराया दिया जाएगा।