जम्मू-कश्मीर के सीएम पद पर मेरा दावा नहीं, नेतृत्व गठबंधन तय करेगा: उमर अब्दुल्ला
नैशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में एनसी के सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद कहा है, "मैं मुख्यमंत्री पद पर दावा नहीं कर रहा हूं।" उन्होंने कहा, "गठबंधन और निर्वाचित सदस्य तय करेंगे कि अगले 5-वर्षों में राज्य का नेतृत्व किसे करना चाहिए।" गौरतलब है, नैशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस-सीपीआई(एम) ने गठबंधन में चुनाव लड़ा है।
read more at PTI


