Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी एसटीएफ ने बब्बर खालसा के आतंकी को किया गिरफ्तार, ISI से था संपर्क

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 6 March 2025
यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने कौशांबी (यूपी) से बब्बर खालसा इंटरनैशनल (बीकेआई) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आतंकी बीकेआई के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह के लिए काम करता है व पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के साथ संपर्क में है। गौरतलब है, वह पंजाब से 2024 में न्यायिक हिरासत से भाग गया था।