3 दिन में 509 पाकिस्तानी नागरिकों ने अटारी के रास्ते छोड़ा भारत
एक अधिकारी के मुताबिक, पिछले 3 दिन में कम-से-कम 509 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ पाकिस्तान जा चुके हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि 14 राजनयिकों और अधिकारियों समेत कुल 745 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत वापस आ चुके हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर जाने का निर्देश दिया गया था।
read more at भाषा


