बेटे नागा चैतन्य की मंगेतर शोभिता को 'हॉट' कहते नागार्जुन का पुराना वीडियो आया सामने
ऐक्टर नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ ऐक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की गुरुवार को सगाई के बाद 2018 में आई फिल्म 'गुडाचारी' के प्रमोशनल इवेंट में शोभिता को लेकर बात करते नागार्जुन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में नागार्जुन ने कहा था, "वह (शोभिता) फिल्म में हॉट नज़र आईं। उनमें कुछ तो ऐसा है जो बहुत आकर्षक है।"


