तेज़ बुखार, हाथ-पैरों में दर्द के साथ बढ़ने लगे टाइफाइड के केस, डॉक्टर ने बताए बचने के उपाय
झारखंड के क्रेनियोफेशियल सर्जन डॉक्टर अनुज कुमार ने बताया है कि बारिश के मौसम में टाइफाइड के मामले बढ़ना सामान्य है। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए हाथों को धोते रहें और सैनिटाइज़र साथ रखें। फल-सब्ज़ियों को साफ किए बिना खाने से बचें, कच्ची सब्ज़ियां न खाएं, पानी को उबालकर पीएं और नॉनवेज समेत स्ट्रीट फूड्स से परहेज़ करें।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


