Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

10 साल के निचले स्तर पर आया सरकारी बैंकों का NPA, असेट क्वॉलिटी हुई बेहतर

short by श्वेता यादव / on Thursday, 12 December, 2024
वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सरकार द्वारा किए गए उपायों से सरकारी बैंकों का एनपीए लगातार घट रहा है। सरकारी बैंकों का एनपीए सितंबर 2024 के अंत में घटकर एक दशक के निचले स्तर 3.12% पर आ गया। मार्च 2015 में एनपीए 4.97% और मार्च 2018 में 14.58% था। बकौल मंत्रालय, बैंकों की संपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई है।