आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ क्यों की कार्रवाई?
आरबीआई ने पर्याप्त आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं होने के चलते कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन व मोबाइल बैंकिंग चैनल्स के ज़रिए नए ग्राहक जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड्स जारी करने पर रोक लगा दी है। बकौल आरबीआई, बैंक के आईटी इन्वेंट्री मैनेजमेंट, यूज़र ऐक्सेस मैनेजमेंट, वेंडर रिस्क मैनेजमेंट, डेटा सिक्योरिटी और डेटा लीक प्रिवेंशन स्ट्रैटेजी में गंभीर कमियां मिली थीं।


