Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हैदराबाद में एक शख्स की किडनी से निकाली गईं 156 पथरियां, मरीज़ में नहीं था कोई लक्षण

short by अंकित कुमार / on Thursday, 16 December 2021
हैदराबाद के एक अस्पताल के चिकित्सकों ने कर्नाटक के 50-वर्षीय एक शिक्षक की किडनी से 156 पथरियां निकाली। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि मरीज़ में कोई लक्षण नहीं था। उन्होंने कहा, “उसके स्वास्थ्य को देखने के बाद हमने लैप्रोस्कोपी और एंडोस्कोपी के ज़रिए पथरियों को निकालने का फैसला किया।” डॉक्टरों ने बताया कि मरीज़ अब स्वस्थ है।
read more at Telangana Today