बिहार में लग्ज़री कार से भारी मात्रा में कैश व कई हथियार हुए बरामद
गोपालगंज (बिहार) पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्ज़री कार से करीब ₹10 लाख कैश, 3 राइफल और 15 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने कार सवार 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से 3 गुजरात व 2 मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग गुजरात से असम जा रहे थे।
read more at ABP न्यूज़


