कच्चे तेल के मूल्य के लिए मुख्य बेंचमार्क 'डेटेड ब्रैंट' की कीमत $100 हुई
एसऐंडपी ग्लोबल प्लैट्स के अनुसार, यूक्रेन विवाद के बीच सितंबर 2014 के बाद पहली बार 'डेटेड ब्रैंट' $100.80/बैरल का हो गया है। उत्तरी सागर में खरीदे-बेचे जाने वाले कच्चे तेल के कार्गोज़ को 'डेटेड ब्रैंट' कहते हैं और यह आधी दुनिया में कच्चे तेल की कीमत का आधार है। बकौल ब्लूमबर्ग, यह 'विश्व में तेल का सर्वाधिक महत्वपूर्ण मूल्य है'।
read more at BloombergQuint


