Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शाओमी इंडिया के ₹5,551 करोड़ ज़ब्त, फेमा के प्रावधानों के तहत ईडी ने की कार्रवाई

short by रौनक राज / on Saturday, 30 April, 2022
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बताया कि शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए अवैध लेनदेन को लेकर उसके बैंक खातों में जमा ₹5,551.27 करोड़ ज़ब्त किए गए हैं। ईडी ने आगे बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) 1999 के प्रावधानों के तहत शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।