मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन 66,000 से अधिक मूर्तियों का हुआ विसर्जन
नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मुंबई के विभिन्न जलाशयों में गणेशोत्सव के दूसरे दिन 66,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। बकौल अधिकारी, विसर्जन के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि मूर्तियों का विसर्जन गणेशोत्सव के डेढ़ दिन बाद रविवार दोपहर से शुरू किया गया।
read more at भाषा


