राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में मिलेगा 10 मिनट का अतिरिक्त समय
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इससे अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि उन्होंने ओएमआर आंसर शीट में समस्त प्रश्नों के जवाब दिए हैं। आयोग ने बताया कि पूर्व में इसके लिए 5 मिनट का अतिरिक्त समय देने का प्रावधान किया गया था।
read more at राजस्थान सरकार


