गोवा में ज़िला पंचायत उप-चुनाव की तीनों सीटों पर जीती बीजेपी, जे.पी. नड्डा ने दी बधाई
गोवा निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य में रविवार को तीन सीटों पर हुए ज़िला पंचायत उप-चुनावों में 2 सीटों पर बीजेपी व एक पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। दवोर्लिम से बीजेपी उम्मीदवार परेश नाइक व रीस मागोस से बीजेपी प्रत्याशी संदीप काशीनाथ बंदोडकर जीते हैं। इसपर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बधाई दी।
read more at हिन्दुस्तान


